पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी से सोमवार की दोपहर में ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास से आठ लाख रुपये नकद भी बरामद किया गया है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद नकदी की गिनती कराई जा रही है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार को दोपहर के बाद चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी से कुछ संदिग्ध गुजरने वाले हैं। इसी आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में एक कार को रुकवा कर गहन खोजबीन की गई। इस क्रम में ब्राउन शुगर एवं कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.