रामगढ़, फरवरी 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। चैनगड़ा तुरी टोला में रेखा कुमारी के विवाह को लेकर गायन महिला मंडल की ओर से समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बतौर अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव विहिप की भुरकुंडा पालक सह दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव शामिल हुई। समारोह में विवाह को लेकर नगद 41 हज़ार रुपए के अलावा बक्सा ड्रेसिंग टेबल, सोफा, अलमारी आदि उपहार बतौर सहयोग दिया गया। वहीं सूबे के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने रस्म निभाते हुए दुल्हन के जोड़े में बैठी रेखा कुमारी के पांव पखारते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्यूम अंसारी, विक्की खान, विनोद मुंडा, अनिल मुंडा, शिबू महतो, विशेश्वर मुंडा, सुभाष, मुकेश मुंडा, अतुल, कलाम अंसारी, नंदकिशोर गुप्ता, अमित सिंह, संतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.