रामगढ़, फरवरी 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 18 में सोमवार को 74.75 प्रतिशत मतदान के साथ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चैनगड़ा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। कुल 3660 में से 2736 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदाताओं में 1839 पुरुष और 1821 महिला मतदाता शामिल थी। मतदान को लेकर सुबह से ही केंद्र के बाहर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। चैनगड़ा के अलावा नगरपालिका क्षेत्र वनगड़ा के ग्रामीणों ने भी यहां पहुंचकर मतदान किया। वनगड़ा गांव की दूरी मतदान केंद्र से करीब दो किलोमीटर होने के कारण कई मतदाता वाहनों से मतदान करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 18 के कई प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों की सुविधा के लिए वाहनों की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.