सासाराम, मार्च 30 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि पर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ न्यू एरिया में गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा हवन पूजन किया गया। इस दौरान गायत्री मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की मां के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। ट्रस्टी अतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह अनुष्ठान नौ दिनों तक चलेगा। इसके बाद पूर्णाहुति में कुंवारी कन्याओं को भोज करायी जाएगी। साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर मुख्य ट्रस्टी राजकुमारी चौहान, अशोक सिंह, विमल कुमार सिंह, पुरूषोतम सिंह, उर्मिला देवी, अनिता देवी, किरण देवी, रमेश, उमेश सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...