बदायूं, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र को लेकर पूर्णा गिरि मेले को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर पहुंच रही है। ट्रेन में सीट पाने की जल्दी में लोगों में जमकर धक्का मुक्की हो रही है। कई यात्रियों को ट्रेन में सीट पाने के लिए आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसते देखा गया। सबसे ज्यादा भीड़ टनकपुर जाने वाली ट्रेनों में दिखाई दे रही है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। चैत्र नवरात्र पर मां पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इन दिनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को प्लेटफार्म पर जगह जगह कूड़ा फैला नजर आया। प्लेटफार्म पर लगे अधिकतक पंखे बंद थे। पंखा नहीं चलने से यात्रियों को गर्मी के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टनकपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.