लातेहार, अप्रैल 1 -- लातेहार, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र में लातेहार जिला मुख्यालय भक्तिमय हो गया है। मंदिरों में कहीं मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है, तो कहीं सुंदरकांड और कहीं श्रीरामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। पूरे शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं। बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारणी माता की पूजा-अर्चना की गई। बता दें कि शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर कलशों की स्थापना कर दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जा रहा है। यहां पुरोहित त्रिभुवन पांडेय और रामनंदन पांडेय के सानिध्य में कलशों की स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। मौके पर मुख्य यजमान के रूप में संतोष प्रसाद (पिंटू) सप्तनीक मुख्य रूप से उपस्थित हैं। संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। मंदिर परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.