सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के देवीगुड़ी चैती दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा आयोजन के 27 वर्ष पूर्ण होने पर महाअष्टमी की रात माता जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के सरंक्षक मनोज सिंह, रमेश महतो, मिथलेश प्रसाद, मुरारी प्रसाद, अरुण सिंह, अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, सचिव आनद जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। मौके पर माता रानी की ज्योत जलाई गई। साथ ही समिति द्वारा सभी कलाकारों का स्वागत चुनरी ओढ़ा कर किया गया। इसके बाद मां अम्बे जागरण ग्रुप घनबाद के द्वारा रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक कुमार आशीष द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर जागरण की शुरुआत की। जागरण में सुर संग्राम फेम गायिका स्नेहा सिंह, गायक कुमार आशीष, मास्टर धनेश एवं गायिका मीनू रानी द्वारा एक बढ़ कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.