गंगापार, मार्च 25 -- लालापुर /बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालापुर थाना में मंगलवार को चैत्र नवरात्र व ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसओ लालापुर अजय कुमार मिश्र ने बैठक में प्रधानों व पदाधिकारियों से बताया की नवरात्र व ईद से पहले गांव में साफ सफाई करा ली जाए। त्योहार पर किसी भी प्रकार की अफ़वाह न फैलाएं। सौहार्द्र बनाए रखें। बैठक में एसएस आई इंद्रेश सिंह, चेत नारायण, राहुल पटेल, भरत यादव, राकेश कुमार, सूरज शुक्ल, नसीब अहमद, उमाशंकर मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.