एटा, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्र के आगमन से पहले जिले भर के देवी मंदिरों पर सजावट और मेला-आयोजन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नवरात्र को लेकर उत्सुक माता के भक्त धार्मिक अनुष्ठान और जगराते की तैयारियों में जुटे हैं। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 30 मार्च रविवार से हो रहा है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके लिए एक ओर जहां माता के भक्त उत्सुकता से तैयारियों में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के पथवारी माता मंदिर, काली मंदिर, शीतला माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, भगीपुर माता मंदिर समेत सभी गली-मोहल्लों के प्रमुख माता मंदिरों का रंग-रोगन किया जा रहा है। मंदिरों को रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों और फूलों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही भक्त मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.