सीतामढ़ी, मार्च 30 -- शिवहर। शक्ति की देवी की आराधना का अनुष्ठान वासंतिक नवरात्र रविवार से शुरू होगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। शनिवार को लोग तैयारी में लगे रहे। इसवार 7 अप्रैल को वासंतिक नवरात्र का समापन होगा। इस बार नवरात्र आठ दिनों का है। पंचमी तिथि क्षय है। रविवार को नवरात्र शुरू होने से देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है और सोमवार दसवीं के दिन माता भैंसा पर प्रस्थान करेंगी। देवी का हाथी पर आना शुभ और भैंसा पर जाना अशुभ नहीं है। हाथी पर आगमन के कारण अच्छी बारिश होगी और भैंसा पर विदा होने के कारण रोग और शोककारक होगी। पंडित शशि रंजन तिवारी का कहना है पंचागों के अनुसार इस बार रविवार से नवरात्र शुरू होने से देवी का आगमन हाथी पर हो रहा है। भगवती का हाथी पर आगमन होना अच्छी बारिश का संकेत है। हाथी पर आना शुभ है। हालांकि विदाई भैंसा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.