सिद्धार्थ, मार्च 29 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दुर्गा मंदिरों की साफ सफाई, रंग रोगन किया जा रहा है वहीं परिसर में पूजन सामग्री की दुकानें भी सजनी शुरू हो गई हैं। लोग घरों में भी नवरात्रि को लेकर शुरू होने वाले अनुष्ठान व पूजन की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में लोग पूजन सामग्री की खरीदारी में लोग जुट गए हैं। मंदिरों व घरों में पूजन की तैयारी शुरू हो गई है। चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरूआत 30 मार्च से हो रहा है। इससे पहले व्रतियों और देवी भक्तों ने पूजन से लेकर खाद्य सामग्रियों की खरीदारी तेज कर दी है। शुक्रवार को शहर के सिद्धार्थ तिराहा समेत श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर परिसर में पूजन सामग्री की दुकान पर भीड़ लगी रही। नवरात्रि से पहले देवी मंदिरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन समेत सजावट शुरू है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.