सिमडेगा, मार्च 16 -- ठेठईटांगर,प्रतिनिधि। चैत्र माह के प्रारंभ होने के मौके पर बाघचट्टा गांव के सरना स्थल में पूजन कार्यक्रम आयोजित हुई। मौके पर गांव के पाहनों ने विधि विधान के साथ पारंपरिक तरिके से प्रकृति की पूजा करते हुए नव वर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा उपस्थित हुए थे। उन्होने कहा कि गांव में हर वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को नव वर्ष के आगमन पर प्राकृति कि पुजा की जाती है। उन्होने कहा कि नव वर्ष में सभी को सुख समृद्धि और अमन शांति की प्रार्थना की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.