चम्पावत, मार्च 19 -- गुमदेश के ग्रामीणों ने चौतोला मेले से पूर्व चमदेवल तक सड़क ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौमेल बैंड से चमदेवल तक सड़क बदहाल हो चुकी है। प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया कि चौमेल बैंड से चमदेवल सड़क खराब होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कहा कि इस सड़क से नेपाल सीमा से लगे 38 गावों की हजारों की आबादी आवाजाही करती है। सड़क की हालत ठीक न होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च से चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में दस दिनी चैतोला मेला शुरू होगा। इसको देखते हुए डामरीकरण और झाड़ी कटान आवश्यक है। ग्रामीण माधो सिंह अधिकारी, मदन कलौनी, नारायण सिंह, सुनील सिंह, मोहन सिंह अधिकारी, दीवान सिंह अधिकारी, मोहित पांडेय, राजू धौनी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.