काशीपुर, मार्च 20 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह ने 30 मार्च से शुरू होने वाले ऐतिहासिक चैती मेले में अपनी कुलदेवी की पूजा करने आने वाले आदिवासी बुक्सा जनजाति के लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने की मांग की। बुधवार को डीएम नितिन भदौरिया को सौंपे ज्ञापन में कहा कि चैती मेला परिसर में मेला अवधि के दौरान आसपास मांस की दुकानों में विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। अष्टमी व नवमी को भारी संख्या में बुक्सा समुदाय के लोग हर गांव से भारी संख्या में आते हैं और रात में प्रवास करते हैं। कहा कि लोगों की संख्या के अनुरूप सुलभ प्रसाधन अपर्याप्त होते हैं। जिसके चलते महिलाओं व पुरुषों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अष्टमी व नवमी के दिन मोबाइल प्रसाधन व स्नानघरों का प्रबंध करने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.