दुमका, अप्रैल 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। चैती नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दुर्गा स्थान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के विभिन्न दुर्गा मण्डपों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। भक्तों ने महागौरी की पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगी। मंदिरों में माता के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कई श्रद्धालुओं ने उपवास भी रखा। भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की आराधना की। मां दुर्गा के जयकारे से वातावरण गूंजित हो गया। लोगों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेका व सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.