सिमडेगा, मार्च 24 -- बानो/जलडेगा, प्रतिनिधि। बानो थाना परिसर में चैती दुर्गा पूजा, सरहुल, रामनवमी एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जिप सदस्य बिरजो कुंडलना, सीओ रवि भूषण प्रसाद, बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी एवं थाना प्रभारी विकास कुमार उपस्थिति थे। मौके पर सभी पर्व त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारा के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने पर चर्चा हुई। बैठक में पर्व के दौरान किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। साथ ही किसी तरह की कोई परेशानी होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने का आग्रह किया गया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी। कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को फोन करें। बैठक में मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, कृपा हेमरोम, सोमारी कैथवार, सीता कुमारी, मो फैज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.