लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार, हिटी। सूर्योपासना का चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान चैती छठ महाव्रत मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। नहाय खाय को लेकर छठ व्रती सुबह अपने नजदीक के जलाशयो मे स्नान कर अपने घर में चावल और लौकी की सब्जी बना कर ग्रहण कर पर्व की शुरूआत की। दो अप्रैल को खरना क बाद तीन अप्रैल को संध्या अर्घ्य दिया जायेगा। इसके बाद चार अप्रैल को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ आस्था का महापर्व संपन्न हो जायेगा। चैती छठ को लेकर बाजार मे चलह पहल है। हालांकि चैती छठ जिले मे काफी कम संख्या मे होता है। उधर बेतला में इस दिन व्रतियों ने परंपरागत तरीके से स्नान ध्यान और अरवा चावल,चना दाल और लहसुन -प्याज रहित सादगीपूर्ण भोजन करने के बाद देर शाम तक भिक्षाटन किया।वहीं शाम में भुवन भास्कर का विधिवत पूजा-अर्चना करने के पश्चात आरती की। इसबारे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.