रांची, मार्च 31 -- पिपरवार, संवाददाता। चैती छठ महापर्व एक अप्रैल को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। चैती छठ महापर्व को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में कद्दू 40 रुपए से 50 रुपए किलो बिका। चैती छठ महापर्व करने वाली श्रद्धालु के द्वारा कद्दू की खरीदारी की गई। नेम निष्ठा और साफ-सफाई के साथ मनाया जाने वाला छठ महापर्व को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में सूप-दउरा की विक्री शुरू हुई। पिपरवार क्षेत्र में सूप 160 रुपए से लेकर 200 रुपए और दउरा 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक बिका। छठ महापर्व करने वालेव्रतियों के द्वारा रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में सूप-दउरा की खरीदारी की गई। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चैती छठ महापर्व करने वाली छठव्रतियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। छठ महापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.