जामताड़ा, अप्रैल 3 -- चैती छठ:व्रतियों ने किया खरना पूजन,पहला अर्घ्य आज जामताड़ा,प्रतिनिधि। चैती छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को खरना पूजन के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। पूजा के बाद पहले व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद घर के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटा गया। गुरूवार शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, शुक्रवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय इस महापर्व का समापन होगा। बुधवार को पूरे दिन व्रती खरना पूजा की तैयारी और प्रसाद सामग्रियां की खरीदारी में जुटे रहे। बाजार से नारियल, केला एवं अन्य फल की खरीदारी की गई। वहीं,संध्या में मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी के जलावन से गेहूं की रोटी और गुड़ व चावल का खीर तैयार किया गया। इसके बाद केला के पत्ते पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.