सीवान, मार्च 18 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव में दो पक्षों में चैता गाने को लेकर विवाद बढ़ा और फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया है। इस मामले में एक पक्ष से राम प्यार चौधरी ने आवेदन देकर बताया कि वो और उनके भाई ने दरवाजे पर मारपीट कर रहे अपने पटीदार को वहां मारपीट नहीं करने को कहा। इस पर उनके पटीदार की तरफ दस लोग लाठी डंडा लिए आए और मारने लगे। बीच बचाव के लिए आए रामप्यार चौधरी के परिजनों को भी पीटा गया। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पहले पक्ष से तीन व्यक्तियों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष से रामनाथ चौधरी ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि जब वो अन्य लोगों के साथ होली की संध्या को चैत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.