देहरादून, फरवरी 28 -- डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में माधव गोस्वामी स्वामी महाराज का 46 वां तिरोभाव महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शुक्रवार की सुबह मठ इंचार्ज त्यागी महाराज ने गोस्वामी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की और उनकी महिमा का गुणगान किया। त्यागी महाराज ने बताया स्वामी जी का जन्म 18 नंबर 1904 कांचनपाडा गांव बंगाल में हुआ। गोस्वामी महाराज ने माध्यमिक शिक्षा केंद्र और धर्मार्थ चिकित्सालय के साथ विभिन्न स्थानों पर 20 मठों की स्थापना की। उन्होंने अपनी जीवन में चैतन्य देव द्वारा आचरित और प्रसारित प्रेम धर्म की वाणी का प्रचार किया‌। उन्होंने पूरे विश्व में शुद्ध कृष्ण भक्ति का प्रचार किया। कार्यक्रम में उपस्थित त्रिदंडी महाराज ने भी गोस्वामी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पश्चात भंडारे आयोजन किया ग...