देहरादून, नवम्बर 27 -- चैंबर निर्माण में राज्य सरकार से सहयोग की मांग पर बार एसोसिएशन देहरादून से जुड़े अधिवक्ताओं की हड़ताल गुरुवार को जारी रही। इस दौरान वकीलों ने हरिद्वार रोड पर कोर्ट के बाहर सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे जाम लगाया। लंबे समय से हरिद्वार रोड के इस हिस्से के जाम रहने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले परेशान हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि चैंबर निर्माण की मांग पर कई दौर की वार्ता के बावजूद सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे वकीलों में आक्रोश है। वकीलों की हड़ताल के चलते लंबे समय से रजिस्ट्री कार्यालय और अदालतों में कामकाज ठप है। इससे कोर्ट में सुनवाई से जुड़े वादकारी परेशान हैं। हड़ताल से लोग शपथ पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं। यह गंभीर समस्या बनी हुई है। हड़ताल के चलते शुक्रवार को भ...