जमशेदपुर, अगस्त 5 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों की सदस्यता सूची में सुधार का कार्य चैंबर भवन में लगातार जारी है। सत्र 2023-25 के लिए डाटा सुधार की अंतिम तिथि 11 अगस्त तय की गई है। सदस्य अपनी सदस्यता सूची में पार्टनरशिप, डायरेक्टर, नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या अन्य जानकारी में सुधार के लिए चैंबर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म को संबंधित दस्तावेजों के साथ भरकर चैंबर कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है, तभी सुधार मान्य होगा। अधिकारिक जानकारी के लिए चैंबर की दूरभाष संख्या 0657-2320453 अथवा 7644005111 पर संपर्क किया जा सकता है। महासचिव मानव केडिया ने यह जानकारी दी। वहीं, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे समय रहते सुधार करा लें ताकि सदस्यता सूची में सही जानकारी दर्ज हो और चैंबर की गतिविधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.