पलामू, सितम्बर 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू चैंबर के लेडीज विंग का 27 व 28 सितंबर को शहर के गांधी उद्यान में आयोजित होने वाले डांडिया नाइट 2025 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के अलावे बरसात की संभावनाओं को देखते हुए बचाव की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। आयोजक लेडिज विंग की महिला पदाधिकारियों ने मैदान में जाकर शुक्रवार को चल रही तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। अध्यक्ष प्रियंका सिंघानियां ने कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। टिकट का रिस्पॉन्स बहुत ही शानदार है। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावनाओं को देखते हुए रांची से हैंगर मंगाया गया है ताकि बरसात में भी कार्यक्रम बाधित ना हो। हैंगर लगाकर लगभग 5000 कैपिसिटी का वाटरप्रुफ पंडाल बनाया गया ...