भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में गुरुवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष शरद कुमार सालारपुरिया ने की। बैठक में सत्र 2025-28 के लिए कार्यकारिणी के कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपसमितियों का गठन किया गया। इस कार्यसमिति में शहर के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया। अध्यक्ष सालारपुरिया ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह में चैंबर कार्यालय में कई विभागों के शिविर लगाए जाएंगे, जिससे व्यवसायियों को सीधे लाभ मिलेगा। महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने बताया कि 17 मई को चैंबर कार्यालय में टैली से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिससे व्यापारी वर्ग को जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में अनिल कड़ेल, प्रदीप जैन, दीपक कुमार शर्मा, संजय कुमार जैन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.