रांची, फरवरी 13 -- रांची। पंडरा स्थित चैंप्स प्ले स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या अमृता सिंह ने किया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और ड्रिल के साथ शानदार आगाज किया। नन्हे बच्चों ने ब्लॉक रेस, स्पून रेस, बैग रेस और बॉल रेस जैसी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में प्राचार्या ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...