मेरठ, जनवरी 13 -- मवाना। एएस इंटर कॉलेज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका चौधरी का सम्मान हुआ। कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कौशिक, प्रबंधक पवन रस्तोगी, उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, अंग्रेजी माध्यम की कोआर्डिनेटर अंजू सिंह, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार पर अक्षिका पर पुष्प वर्षा कर तिलक किया। हस्तिनापुर ब्लॉक के किशोरपुर निवासी अक्षिका चौधरी ने पंजाब में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में एक जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सेपक टाकरा में चैंपियनशिप अपने नाम हासिल कर ली। छात्रा अक्षिका को माला, मेडल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समस्त विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उसे आशीर्वाद दिया। उसके उपरांत छात्रा एवं उसके पिता अनुज कुमार और माता सरिता चौधरी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.