नई दिल्ली, मार्च 3 -- पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के चेयरमैन रहे सौरव गांगुली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया की तारीफ की। ग्रुप चरण के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया। टीम की परफॉर्मेंस को देखते हुए सौरव गांगुली ने कहा है कि इस टीम में सीमित ओवरों की क्रिकेट में किसी भी टीम को भी हराने की क्षमता है। न्यूजीलैंड को 44 रन हराकर भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना सुनिश्चित किया। ये मुकाबला कल यानी मंगलवार 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। एएनआई से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, "भारत ने पिछला टी20 विश्व कप (2024 में) जीता था और फाइनल (2023 में 50 ओवर का) खेला था। यह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में बहुत मजबूत टीम है, चाहे सामने कोई भी टीम क्यों ना हो। इस टीम में किसी को भी हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.