अमरोहा, मार्च 10 -- चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की न्यूजीलैंड पर चार विकेट से शानदार जीत के साथ देर रात लोग झूम उठे। जश्न मनाते हुए गले लगाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। आतिशबाजी के बीच मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रविवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में सुबह से ही उत्साह था। दोपहर बाद मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी मैच से जुड़ गए। भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर स्थित फॉर्म हाउस पर भी लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। सुबह से शुरू हुआ भारतीय टीम की जीत की दुआओं का सिलसिला देर रात आखिरी पल तक लगातार जारी रहा। भारतीय गेंदबाजों ने पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 251 के स्कोर पर रोक दिया तो क्रिकेट प्रेमियों के बीच जीत की उम्मीद भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.