रामगढ़, नवम्बर 5 -- कुजू, निज प्रतिनिधि।कुजू रामगढ़ स्थित द चैंपियंस क्लब रामगढ़ के चार खिलाड़ियों ने पांचवी ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उक्त राष्ट्रीय स्तरीय ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन भुवनेश्वर स्थित उत्कल कराटे स्कूल में किया गया था। जिसमें भारत के ईस्ट जोन के सभी राज्यों के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें कुजू रामगढ़ क्षेत्र स्थित द चैंपियंस क्लब से रवि सोरेन, नैंसी सिंह, नैतिक वत्स, नव्या निमति, अर्पिता कुमारी मिश्रा और अदिति कुमारी मिश्रा ने भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। क्लब के इन छह खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। जिसमें नैंसी सिंह व नैतिक वत्स ने स्वर्ण, अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.