कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पोषाहार (टीएचआर) वितरण की व्यवस्था पूरी तरह तकनीक आधारित हो गई है। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को मिलने वाला पोषाहार अब लाभार्थियों के चेहरे की पहचान के बाद ही दिया जा रहा है। इसके लिए पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ई-केवाइसी को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पोषाहार सही और वास्तविक लाभार्थियों तक ही पहुंचे। नई व्यवस्था के तहत लाभार्थी को स्वयं आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी पहचान करानी होगी। आंगनबाड़ी सेविका पोषण ट्रैकर ऐप में लाभार्थी का आधार नंबर दर्ज करती है, जिसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाता है। इसके साथ ही ऐप के जरिए लाभार्थी के चेहरे का मिलान किया जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.