हाजीपुर, जनवरी 11 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का शनिवार को अनुमंडलाधिकारी किसलय कुशवाहा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कई पंचायतों का दौरा कर चल रहे शिविर में फॉर्मर रजिस्ट्री की जानकारी ली। एसडीएम किसलय कुशवाहा ने बताया कि वैशाली जिले में किसानों की रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। अब तक लगभग 45,000 किसान भाई-बहनों का रजिस्ट्री हो चुका है। आप भी अपना फार्मर रजिस्ट्री कराएं और अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी या वसुधा केंद्र से संपर्क करें। बता दें कि पांचवे दिन भी सुबह से फॉर्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। पदाधिकारी घर घर जाकर इस कार्य को पूरा करने के लिए जोर शोर से लगे हुए है। चेहराकलां प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने बताया कि सुबह से ही कृषि समन्वयक, कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.