हाजीपुर, फरवरी 6 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। शुक्रवार की सुबह कटहरा थाना क्षेत्र स्थित चपैठ गांव के एक दो मंजिला घर में अचानक भीषण आग लग गई। गृहस्वामी गिरिजानंदन सिंह के पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि यह घटना करीब नौ बजे उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। सभी सदस्य खेत में काम करने निकल गए थे। तभी ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी महुआ से मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम किया। उन्होंने बताया कि आग लगने से घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिससे लाखों की क्षति हुई है। घर के ऊपरी मंजिल स्थित दो कमरों में आग से पूरी तरह समान जल कर राख हो चुकी है। वहीं निचली मंजिल के एक कमरा में भी आग से भारी क्षति हुई है। जिसमें लकड़ी के तख्ता सहित अन्य सामान रखा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा घरेलू ...