बरेली, अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेस इन स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत बरेली शतरंज एसोसिएशन द्वारा लायंस रुहेला इंटर कॉलेज में शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में शतरंज की ओपनिंग, मिडिल गेम और ऐंड गेम से संबंधित बारीकियों के बारे में एसोसिएशन के सचिव राम किशोर एवं उपाध्यक्ष अभय मोहन शर्मा ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। आपस में कराए गए शतरंज के मैच में कॉलेज के समप्रीत सिंह, पीयूष गंगवार, अंश गंगवार, मानवी शर्मा, पलक सक्सेना, भावेश कुमार, रिचा शर्मा, रितिका, श्रद्धा, खुशी, कुशाग्र गुलाटी, आयुष गुप्ता सहित लगभग 200 बच्चों ने उपस्थित रहकर शतरंज प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया इस आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने शिक्षा में शतरंज के महत्व पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.