सोनभद्र, फरवरी 29 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद।अखिल भारतीय चेरो आदिवासी गण परिषद भारत के तत्वावधान में गुरुवार कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत निगाई दक्षिणाचल पहाड़ी के प्रांगण में उतर प्रदेश चेरो आदिवासी राजवंश परिवार की तरफ से चेरो मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सह महाराज मेदिनीराय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ से चेरो समाज के लोग शिरकत किए थे। वहीं पूर्व सासंद छोटेलाल लाल खरवार व मुख्य अतिथि झारखंड चेरो आदिवासी धर्म गुरू अमरेश सिंह चेरो ने समाज के महाराजा मेदिनीराय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। चेरो समुदाय को पुरे भारत में एक होने का और आदिवासी सभ्यता संस्कृतिक पर जोर देने पर आदिवासी एकता पर मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेरो राजवंश समाज के संरक्षक पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर...