बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी से डॉ. मृत्युंजय कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए टिकट मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। एनडीए एवं महागठबंधन के द्वारा सोमवार की शाम तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं करने से दोनों गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उहापोह व असमंजस बना हुआ था। साथ ही बखरी विधानसभा क्षेत्र में डॉ. संजय कुमार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशी जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रह चुके हैं। जन सुराज पार्टी में चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 141 से लगभग आधे दर्जन पार्टी कार्यकर्ता टिकट के लिए कतार में लगे थे। डॉ. मृत्युंजय कुमार के अलावे पूर्व सांसद रामजीवन सिंह के पुत्र डॉ राजीव नयन जन सुराज पार्टी से टिकट के प्रवल दावेदार थे। जन...