बेगुसराय, मार्च 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान स्टेशन केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार का कार्यालय चेरियाबरियारपुर अंचल के सरकरबासा मौजा में खुलेगा। जिला प्रशासन की ओर से 50 एकड़ गैर मजरूआ खास की जमीन उपलब्ध करायी गई है। हस्तकरघा एवं रेशम बिहार पटना के निदेशक ने बेगूसराय जिले में क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान स्टेशन केन्द्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार का कार्यालय स्थापित करने के लिए 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। चिह्नित जमीन पर किसी खास व्यक्ति या समुदाय को कोई आपत्ति नहीं है। प्रस्तावित भूमि भू-दान, भूहदबंदी, मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान से मुक्त है। कोई भी वाद न्यायालय में विचाराधीन नहीं है। चेरियाबरियारपुर के सीओ की ओर से भेजे गये प्रस्ताव मे बताया गया कि जमीन परती है। इस पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कृषि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.