गुमला, फरवरी 1 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के चेरअंबा गांव के समीप पुलिस ने लगभग 36 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। शनिवार रात पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने पीछा किया, जिससे तस्कर घबरा कर गांजे से भरे बैग को खेत में छोड़कर फरार हो गए। रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बैग की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी पहुंचे और बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। रसोईया संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में जुटा गुमला। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक विशुनपुर प्रख...