सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के राउउवि सलडेगा में इंडिगो कंपनी की ओर से इंडिगो सेवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय परिसर का इंडिगो कंपनी की ओर से नि:शुल्क में रंग रोगन किया गया। इसके बाद बच्चों एवं महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेयर रेस में विद्यालय की शिक्षिका ज्योति प्रभा दत्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें कंपनी के स्थानीय डीलर सुरज कुमार साहू के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं एवं रंग रोगन करने वाले पेंटरों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने एक दूसरे लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर सुधा कुमारी, दीप्ति रानी दत्ता, अंजू कुमारी, अनिता कुमारी, ब्रांच मैनेजर अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीनियर...