बदायूं, अगस्त 15 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर पालिका परिसर से हुई । नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी सहित कर्मचारी और पालिका स्कूल की अध्यापिकाएं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग और आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के नेहरू चौक, खैराती चौक छह सडका, जोगीपुरा, लावेला चौक से होती हुई पुनः नगर पालिका परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। सभासद वाहिद अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.