देवरिया, जनवरी 17 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों द्वारा घटतौली की शिकायत मिलने पर केन यूनियन प्रतापपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि धनंजय सिंह बघेल ने शुक्रवार को फैक्ट्री गेट पर लगाए गए गन्ना तौल कांटे का औचक निरीक्षण किया। किसानों का आरोप था कि मिल प्रशासन द्वारा गन्ना तौल में घटतौली की जा रही है, जिसके चलते कांटे की जांच कराई गई। औचक निरीक्षण के दौरान कांटे पर की गई तौल लगभग सही पाई गई। इसके साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि ने रात्रि के समय किसानों के ठहरने के लिए उपलब्ध विश्रामगृह, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण में विश्रामगृह के शौचालय की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर धनंजय सिंह बघेल ने किसानों को फ्रेश मड तथा गन्ना मूल्य का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.