बलिया, जनवरी 7 -- नगरा। नगर के वार्ड नं 14 में बुधवार को 28 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। नगर के गली, मुहल्लों को पक्की सड़क नाली से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि सन्तोष पाण्डेय, चंद्रभान, राहुल, चंदन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.