शामली, फरवरी 23 -- नगरपालिका के चेयरमैन पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष व कर्मचारी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगा है। इसी के विरोध में सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पालिका तथा कोतवाली के गेट पर जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में चेयरमैन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं, कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल करने की चेतावनी दे दी है। शुक्रवार की शाम नगरपालिका कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद वह कोतवाली में पहुंचे। जहां उनके द्वारा लिखित तहरीर दी गई। उत्तर प्रदेश की सफाई कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार पाहिवाल ने बताया कि नगर में सफाई कर्मचारी द्वारा अपना कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.