बरेली, फरवरी 20 -- नगर पंचायत कार्यालय में झगड़ने वाले सफाई कर्मियों को निलंबित करने को चेयरमैन ने एसडीएम को पत्र लिखा है। जबकि कर्मचारी को निलंबित करने का अधिकारी नगर पंचायत के अधीशासी अधिकारी को है। नगर पंचायत कार्यालय में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों में मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीनों आपस में भिड़ गए। चेयरमैन आफिस में भी झगड़ा कर रहे कर्मचारी गाली गलौच करते रहे। चेयरमैन इमराना बेगम के समझाने पर भी तीनों कर्मी शांत नहीं हुए। चेयरमैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों कर्मियों को थाने ले गई। रात में तीनों में समझौता होने पर पुलिस ने उनको छोड़ दिया। बुधवार को चेयरमैन इमराना बेगम ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता को पत्र लिखकर तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की। चेयरमैन ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है झगड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.