शामली, फरवरी 24 -- नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद चेयरमैन बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कर्मचारियों से अपमानित करने के मामले में गलती मानी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। कैराना नगरपालिका के कर्मचारियों ने दो दिन पूर्व हंगामा किया था। उन्होंने चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि चेयरमैन ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद शनिवार को कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी, जिस कारण नगर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी। कर्मचारियों ने चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे तथा कोतवाली में अधिकारियों से वार्ता की थी। उनका कहना था कि चेयरमैन माफी मांगेंगे, तब हड़ताल खत्म होगी। इसके बाद देर शाम के समय नगरपालिका कार्यालय पर कर्मचारी एकत्र हुए। जहां एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व कोतवाली प्रभा...