बिजनौर, मार्च 29 -- चेयरमैन के भाई से मारपीट के मामले में मंडावर पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है। पुलिस ने मामले में विवेचनात्मक जांच करने की बात कही है। गुरुवार की देर शाम मंडावर नगर पंचायत चेयरमैन आसिफ अली उर्फ शान के छोटे भाई जावेद अली के साथ भट्ठे से बिजनौर अपने मकान पर जाने के दौरान मोहल्ला शाह विलायत में गाड़ी हटाने को लेकर कुछ युवकों ने मारपीट की थी। जावेद अली ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उनके मुंह में रिवॉल्वर घुसा दिया था। शोर होने पर लोगांे को आता देख हमलावर उनकी जेब में रखे 10 हजार लूट फरार हो गए थे। हमलावर अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। मामला चेयरमैन के भाई से जुड़ा व लूट का होने के चलते एएसपी सिटी संजीव बाजपेई व सीओ सिटी संग्राम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने जावेद अली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.