कौशाम्बी, मार्च 15 -- अजुहा नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटों ने शुक्रवार की शाम होली के त्योहार पर नशे में धुत होकर साथियों संग मिलकर दरोगा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली। हमलावर दरोगा पर हादसे में घायल दंपती को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस चौकी में बैठाने का दबाव बना रहे थे। नहीं मानने पर घटना को अंजाम दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अजुहा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह हमराही सिपाही उदय के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि अजुहा के वार्ड नंबर दो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए हैं। दरोगा का आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपती को अस्पताल भेजवाने लगे। तभी स्थानीय...