बदायूं, अगस्त 8 -- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल गुरुवार की दोपहर बाद चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर द्वारा कर्मचारियों को एक बार फिर से मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी कामबंद हड़ताल को खत्म कर दिया। कल शुक्रवार से सभी कर्मचारी अपना-अपना काम करेगें। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम बाबू वाल्मीकि ने बताया उनकी 10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से काम बंद हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को पहले ईओ वेदप्रकाश यादव ने कर्मचारियों के मध्य जाकर वार्ता की, मगर कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। गुरुवार को चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सागर ने हड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.