वाराणसी, जून 21 -- गंगापुर (वाराणसी), संवाद। गंगापुर नगर पंचायत की बैठक शुक्रवार को शुरू हुई तो अध्यक्ष स्नेहलता सेठ अनुपस्थित रहीं। उनके स्थान पर उनके पुत्र सत्यम सेठ ने अध्यक्षता की। जिसका पटेल नगर के सभासद अरुण केसरी, राजनारायण नगर के सभासद चरण दास गुप्ता और जवाहर नगर के सभासद राजेश केसरी ने विरोध किया। हालांकि अधिशासी अधिकारी के समझाने पर मान गए। चरणदास गुप्ता ने दो वर्षों से पेंडिंग वरासत मामले को उठाते हुए कहा कि शासन के निर्देश के बावजूद 41 निर्विवाद वरासत की फाइल वर्षों से लंबित हैं। अधिशासी अधिकारी नवनीत जायसवाल ने बताया कि फाइलों में निकटतम संबंधी प्रमाण पत्र नहीं लगने के कारण से निस्तारण नहीं हो सका है। सभासद अरुण केसरी ने हाउस टैक्स की वसूली नहीं होने पर आपत्ति जताई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा अप्रैल से स्वकर प्रण...