बलरामपुर, फरवरी 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की चेयरमैन कहकशां फिरोज़ एवं प्रतिनिधि अदनान फिरोज़ ने नगरवासियों को पवित्र माह-ए-रमज़ान की आमद पर मुबारकबाद दी है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी से ईद तक नगर में जलापूर्ति और मस्जिदों के रास्तों की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि रोज़ेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति का समय भोर 3 से 5 बजे, सुबह 6 से 8 बजे तथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को दोपहर 11 से 2 बजे तक पानी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा शाम 4 से 8 बजे तक भी जलापूर्ति की जाएगी। प्रतिनिधि अदनान फिरोज़ ने कहा कि बिजली बाधित होने पर जनरेटर से पंप संचालित किए जाएंगे। रमज़ान माह में पंप कर्मियों की छुट्टी निरस्त रहेगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवा...